प्रतापगढ़: विकास भवन सभागार में विधायक सदर और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का किया वितरण
विकास भवन सभागार में गुरुवार सुबह 11 बजे कार्य्रकम में पहुंचे सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या और जिलाधिकारी संजीव रंजन ने संयुक्त रूप से नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। जिले के 36 ग्राम पंचायत अधिकारी, 11 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एवं 01 समाज कल्याण पर्यवेक्षक को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।