प्रतापगढ़: जिलाधिकारी ने डीपीआरओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर पंचायती राज विभाग के बाबू को लगाई कड़ी फटकार
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने गुरुवार शाम 4 बजे डीपीआरओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर शिकायत पत्रावली,आडिट, डाकबही, डिस्पैच रजिस्टर, पंचायत भवन से सम्बन्धित पत्रावली,अन्त्येष्टि स्थल, सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, हाजिरी रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। पत्रावलियों के कार्यो में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग के बाबू दिवाकर शुक्ला को कड़ी फटकार लगाई।