पटना ग्रामीण: पटना में इंडिया गठबंधन के मंच पर पप्पू यादव को फिर नहीं मिली जगह, हुई फजीहत
पटना में इंडिया गठबंधन के अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र जारी करने के दौरान इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता स्टेज पर मौजूद रहे लेकिन पप्पू यादव की एक बार फिर से फजीहत हो गई। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे आयोजित इस संकल्प पत्र जारी करने के कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे लेकिन इस बार भी पप्पू यादव को इस स्टेज पर जगह नहीं मिली।