पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में राहुल गांधी ने कहा, जल्द आएगा हाइड्रोजन बम, बीजेपी की खुलेगी पोल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे अपने संबोधन में कहा की मैंने हाइड्रोजन बम की बात कही थी और वह जल्द आएगा और जब आएगा तो सभी को बीजेपी की सच्चाई पता चलेगी। जो भाजपा ने पूरे देश में किया और जो बिहार में करने की कोशिश कर रहे थे जिसे बिहार के युवा ने रोक दिया है उसकी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।