दमयंती नगर: कलेक्टर की गोपनीय जानकारी लीक करते 3 कर्मचारी रंगेहाथ पकड़े गए, कार्यवाही हुई
दमोह कलेक्ट्रेट में गोपनीय जानकारी लीक होने का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने खुद जांच कर कर्मचारियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। विभागीय रेड की सूचना पहले ही संबंधित अधिकारियों तक पहुंच रही थी। जांच में फोन उपकरणों के जरिए बातचीत सुनकर सूचना लीक करने का खुलासा हुआ। कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को निलंबित और दो को मूल विभाग में भेज दिया गया।