*महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना अधिकारी को किया सम्मानित*
*फोटो-वीडियो के नाम पर महिला को परेशान एवं ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को डिटेन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित*
#चित्तौड़गढ़, 29 सितम्बर। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा से जुड़े प्रकरण में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट तथा महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला थाना धिकारी रेणु खोईवाल को जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हाल ही में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए फोटो-वीडियो के नाम पर एक महिला को परेशान एवं ब्लैकमेल करने वाले व्य