*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑटो-टैक्सी पर लगाए गए साइबर जागरूकता पंपलेट*
*साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को किया जा रहा जागरूक, ऑटो-टैक्सी के माध्यम से पहुंचाया जाएगा साइबर सुरक्षा का संदेश*
#चित्तौड़गढ़, 29 सितंबर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस द्वारा ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पंपलेट चिपकाए गए।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के साथ उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट लगाए तथा ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प�