शाजापुर: अकोदिया थाना पुलिस पर तीन युवकों से मारपीट और झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप, परिजनों ने शाजापुर में एएसपी से की शिकायत
अकोदिया थाना पुलिस पर तीन युवकों ने मारपीट करने और उन पर चोरी का झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगा है।युवकों के परिजन ने पुलिस पर 10 हजार रुपए की रिश्वत भी वसूलने का आरोप लगाया है। मामले में शुक्रवार को एसपी कार्यालय में युवकों के परिजन ने आवेदन देकर अकोदिया पुलिस के खिलाफ शिकायत की है।