शाजापुर: कलेक्टर ने ग्राम बेरछा में हिम्मतसिंह नाहर और अश्विनी नाहर के खेतों पर औषधीय फसलों की खेती का अवलोकन किया
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शुक्रवार को ग्राम बेरछा के कृषक हिम्मतसिंह नाहर एवं अश्विनी नाहर के खेत पर जाकर औषधीय फसलों की खेती का अवलोकन किया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि औषधीय फसलों की खेती के लिए अन्य कृषकों को प्रोत्साहित करें। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीआर अम्बावतिया एवं डॉ. डी.के. तिवारी भी उपस्थित थे।