शाजापुर: ग्राम गिरवर में झाड़ियों में दबा मिला 400 साल पुराना हनुमान मंदिर, राजस्व विभाग कर रहा जांच
ग्राम गिरवर में400साल पुराना हनुमान जी मंदिर झाड़ियों में दबाल हुआ मिला।यह मंदिर नाले के समीप बना हुआ था और इस मंदिर के आसपास झाड़ियां होने से कोई भी पूजाअर्चना या दर्शन करने के लिए नहीं आता था।समाजसेवी राजेश पहलवान ने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी,तब जाकर शुक्रवार को पटवारी ललित कुंभकार मौके पर पहुंचे।राजस्व विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।