शाजापुर: शाजापुर में दो युवकों ने शोभायात्रा में शामिल हर्षा दीदी के वीडियो के साथ अश्लील इशारे वाला वीडियो बनाकर डाला
शाजापुर में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हर्षा दीदी भी शामिल रहीं। इसे लेकर दो युवकों द्वारा इंस्टाग्राम पर हर्षा दीदी के वीडियो के साथ अश्लील इशारे वाला वीडियो जोड़कर पोस्ट किया। हनुमंत सेना से जुड़े युवाओं ने यह वीडियो देखा तो आक्रोशित हो गए।