शाजापुर: परिवहन विभाग और यातायात थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से शाजापुर में की वाहनों की जांच, चालानी कार्रवाई कर वसूला जुर्माना
जिला परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया से आज शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में परिवहन विभाग शाजापुर एवं यातायात थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से शाजापुर क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चैकिंग की कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान वाहनो के परमिट, फिटनेस, बीमा आदि