शाजापुर: डाइट में जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रभारियों की बैठक हुई
राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार जिला शिक्षा केन्द्र डाइट शाजापुर में तीन दिवसीय खेलकूद एवं साहित्यिक प्रतियोगिता जो कि दिनांक28जनवरी से30जनवरी तक संपन्न होगी,उसमें मध्यप्रदेश के उज्जैन,रतलाम, मंदसौर,नीमच,देवास,इंदौर,शाजापुर के कुल7डाइट के करीब400छात्राध्यापक इस प्रतियोगिता में सहभागिता करेगें।बैठक में समिति दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।