ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के चौबेपुर इटौरा बुजुर्ग गाँव में चोरी से हरे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है।पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गाँव निवासी अनिल कुमार व आनंद कुमार ने बताया कि, उनके खेत में लगे एक दर्जन से अधिक पेड़ो को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी से काटकर उठा ले जाया गया है।रविवार को खेत जाने पर जानकारी हुई है।पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी।