अंबाह: दोहरी रोड स्थित भट्टे के पास कार से अवैध कट्टा व 2 जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
Ambah, Morena | Nov 10, 2026 अंबाह पुलिस ने दोहरी रोड स्थित भट्टे के पास फ्रॉक्स कार से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जब्त किए। पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ प्रशांत तोमर (20) के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पर पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।