महोबा: तेईया गांव के स्कूल में मारपीट से कक्षा 2 के छात्र का हाथ टूटा, कार्रवाई न होने पर एसपी से की गई शिकायत
Mahoba, Mahoba | Mar 7, 2026 तेईया गांव में कंपोजिट विद्यालय में लापरवाही के कारण कक्षा 2 के छात्र प्रिंस का हाथ टूट गया। विवाद के दौरान अन्य छात्र से मारपीट हुई। पिता मातादीन ने प्रधानाध्यापक से शिकायत की, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। पुलिस में भी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा ने मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार किया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।