मंडला: माहिष्मती घाट, रपटा घाट, नाव घाट समेत शहर के मुख्य घाटों पर पुलिस का भ्रमण और गश्त
Mandla, Mandla | May 9, 2026 पुलिस अधीक्षक ने शहर के प्रमुख घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार शाम के समय भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के पालन में शनिवार रात 10 बजे थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर पुलिस की टीमों ने माहिष्मती घाट, रपटा घाट, नाव घाट, जेल घाट, रंगरेज घाट, किला घाट, गऊ घाट, संगम घाट, कुंभ घाट, दादा धनीराम घाट एवं सहस्त्रधारा घाट का भ्रमण किया।