पुसौर: पंचपारा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा
पंचपारा में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना कर विजेताओं को सम्मानित किया। शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए कार्यशाला भी आयोजित की गई।