पुसौर: पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एक माह से फरार युवक पुलिस की गिरफ्त में
पुसौर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।