सिमरी: गंगौली बांध पर ओवरलोड नावों का संचालन जारी, नियमों की अनदेखी पर एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Simri, Buxar | Aug 18, 2026 गंगौली बांध क्षेत्र में ओवरलोड नावों का परिचालन धड़ल्ले से जारी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नाव पर एक भी मोटरसाइकिल लादकर पार नहीं कराया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है।