प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन के ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी पर कार्यवाही और योजना का लाभ दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा
आज जनपद पंचायत कार्यालय में दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सीईओ को ज्ञापन सौपा। जिसमे बताया गया की विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एससी एसटी के लोगो को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस वर्ग के लिए आवंटित आवास ओबीसी वर्ग के लोगो को दे दिए गए और एससी एसटी वर्ग को इस योजना से वंचित कर दिया गया।