प्रभात पट्टन: रायआमला में खेत के कुएं में महिला का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
रायआमला में बीते कल से लापता एक महिला का शव खेत में स्थित कुएं में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस द्वारा कुएं का पानी खाली कर शव निकाला गया। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। रावा निवासी बुधराव पुत्र सरजेराव देशमुख ने थाने में सूचना दी की उसकी भांजी गीतांजलि ने फोन पर बताया उसकी मम्मी निर्मला बाई बिना कुछ बताए चली गई है।