प्रभात पट्टन: विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने शेरगढ़ में बने वर्धा डैम का किया निरीक्षण, किसानों को हो रही जलापूर्ति की ली जानकारी
क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध और किसानों के लिए जल आपूर्ति सिंचाई की हमेशा चिंता करने वाले विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने सोमवार अचानक शेरगढ़ स्थित वर्धा डैम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने इसकी संरचना और जल प्रबंधन प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यह एक महत्वाकांक्षी जल आपूर्ति सिंचाई परियोजना हैं, जो क्षेत्र की जल आपूर्ति के लिए भी महत्वपूर्ण है।