प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन किसान उत्पादक संगठन की परसोड़ा में प्रथम वार्षिक आमसभा हुई संपन्न, विधायक चंद्रशेखर देशमुख हुए शामिल
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा केंद्रीय क्षेत्रीय योजनांतर्गत सीबीबीओ बाएफ लाइव्लीहुड्स मध्य प्रदेश के सहयोग से प्रभातपट्टन विकास खण्ड में गठित बाएफ किसान उत्पादक संगठन द्वारा ग्राम परसोड़ी में आज दोपहर 3 बजे एफपीओ की प्रथम वार्षिक आमसभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमे मुलताई प्रभात पट्टन विधायक चन्द्रशेखर देशमुख शामिल हुए।