प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन बस स्टैंड पर नवीन सामुदायिक शौचालय का गन्दा पानी तालाब में जाने पर ग्रामीणों ने सीईओ से की शिकायत
ग्राम पंचायत प्रभात पट्टन द्वारा बस स्टैण्ड पर नवीन सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया गया है। सामुदायिक शौचालय का गन्दा पानी सीधे तालाब में जा रहा है, जिसके कारण तालाब का पानी दूषित हो रहा हैं। वहीं तालाब से सार्वजनिक बावली लगी हुई हैं। जिसका पानी ग्रामीणों को पेयजल हेतु सप्लाई किया जाता हैं। जिसके कारण ग्रामीणों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।