बागीदौरा: 8 किलोमीटर का सफर एक घंटे में, गड्ढों में तब्दील बड़ोदिया-बांसला सड़क से ग्रामीण परेशान
बांसला से चौखला होते हुए बड़ोदिया तक जाने वाली करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि 8 किलोमीटर का सफर तय करने में करीब एक घंटे का समय लग रहा है। ग्रामीणों का आज शनिवार दोपहर 1बजे कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार मांग उठाई गई, लेकिन अ