केवटी रनवे: रैयाम थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस से धक्का-मुक्की
रैयाम थाना क्षेत्र के बंसरा ठीकरा टोल में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने करीब 2 लीटर देसी शराब बरामद कर महावीर सहनी को हिरासत में लिया था। आरोप है कि परिजनों और समर्थकों ने ट्रैक्टर व जेसीबी से पुलिस वाहन को घेरकर महावीर सहनी को छुड़ा लिया और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की