कुलपहाड़: कनकुआ गांव में बिच्छू गैंग का आतंक, युवक और उसके परिजनों के साथ की गई मारपीट
महोबकंठ थाना क्षेत्र के कनकुआ गांव में बिच्छू गैंग का आतंक देखने को मिला, जहां अपने घर पर दुकान में बैठे युवक व उसके परिजनों के साथ दर्जन भर नकाबपोश लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।अचानक पहुंचे हमलावरों ने युवक और उसके परिवार पर हमला बोल दिया तथा लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।