पटियाली: एसपी ने गंजडुंडवारा थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने थाना गंजडुंडवारा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेख, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति कक्ष की जांच की गई। एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और अभिलेख अपडेट रखने के निर्देश दिए।