आमला: आमला जनपद पंचायत: 15 दुकानों की नीलामी, 40 लाख की बोली लगाने वाले ने 25% राशि नहीं जमा की
Amla, Betul | Sep 3, 2026 गुरुवार दोपहर 12 बजे आमला जनपद पंचायत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 15 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया जनपद सभागृह में एसडीएम कामिनी ठाकुर की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। इस दौरान जनपद सीईओ पंकज दरोठिया, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव सहित जनपद सदस्य मौजूद रहे।