कसडोल: कसडोल क्षेत्र के अंतिम छोर स्थित वनांचल गांवों में हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ का माहौल
हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया और स्कूल की बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। इतना ही नहीं, हाथियों ने किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीण अपने घरों और खेतों को लेकर चिंतित हैं। शाम होते ही गांव में दहशत का माहौल बन जा रहा है