बांका: बेलसिरा गांव से हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
Banka, Banka | Dec 14, 2024 शंभुगंज थाना क्षेत्र के बेलसिरा गांव हत्या कांड के फरार आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार बेलसिरा गांव के शंभु यादव पर 11 वर्ष पूर्व ही एक हत्या कांड में आरोपी बनाया गया था, जो आज तक फरार चल रहा था।वही गुप्त सूचना पर शंभुगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गिरफ्तार कर लिया।