कटघोरा: कोरबा में हाईवे पर 'गजराज' का कब्जा, दिनदहाड़े सड़क पर निकला लोनर दंतैल, दोनों ओर थमे सैकड़ों वाहन
Katghora, Korba | Aug 23, 2026 कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। केंदई रेंज के चोटिया-कोरबी मार्ग पर झुंड से अलग हुआ एक लोनर दंतैल हाथी दिनदहाड़े हाईवे पर विचरण करता नजर आया।हाथी को सड़क पर देखते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जबकि डरे-सहमे चालक अपने वाहनों को पीछे करते नजर आया.