जयसिंहनगर: भैंसहा में युवक के साथ मारपीट, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसहा में युवक के साथ मारपीट करने का मामला बुधवार की दोपहर 2 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी अनुज यादव पुत्र प्रेमदास यादव उम्र 20 वर्ष निवासी भैंसहा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ सतेंद्र यादव और सुरेंद्र यादव ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है।