दावथ: परमानपुर चातुर्मास व्रत स्थल पर संत जीयर स्वामी ने प्रवचन में कहा, ईश्वर का नाम जाप करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है
Dawath, Rohtas | Aug 8, 2025 दावथ प्रखंड क्षेत्र के परमानपुर चातुर्मास्य व्रत स्थल पर शुक्रवार को संध्या 06 बजे भारत के महान मनीषी संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान के नाम का जप करने से मानसिक शांति प्राप्त होता है। मन पवित्र होता है। मन में जो अलग-अलग प्रकार के हलचल होते हैं, उसको खत्म करने के लिए जप करना चाहिए। जप तीन प्रकार के होते हैं। मानसिक जप, अनुवां