टोंक: सआदत अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल हुई चोरी, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट
Tonk, Tonk | Apr 20, 2025 टोंक कोतवाली थाना अधिकारी ने रविवार को बताया कि ग्राम बोरड़ी निवासी पीड़ित रामअवतार चौधरी ने कोतवाली थाना में मोटरसाइकिल चोरी के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। पीड़ित ने बताया कि मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स नंबर आरजे 26 एसजे 2896 को सआदत अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। जिसको कोई अज्ञात चुरा कर ले गया।