टोंक: टोंक में चाकू की नोक पर ₹86,000 की लूट, हमले में 2 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Tonk, Tonk | Apr 20, 2025 टोंक शहर में देर रात चाकू और धारदार हथियारों से हमला कर युवक से करीब 86 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने अपने भाई को बुलाया लेकिन हमलावरों ने दोनों भाईयों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। 4-5 हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए । मोतीबाग के पास हुए घटनाक्रम के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।पीड़ित यासीन और याकूब का अस्पताल में इलाज चल रहा है।