गुरूर: मल्टी विलेज स्कीम के तहत गुरूर ब्लॉक में तांदुला जलाशय का पानी पहुंचेगा, 25 से अधिक गांवों में होगी पेयजल सप्लाई
Gurur, Balod | Apr 13, 2026 वर्तमान में उपरोक्त ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई है। छत्तीसगढ़ के गुरुर ब्लॉक में जनवरी माह के बाद से ही क्षेत्र वासियों को निस्तारी एवं पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। जल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण यह स्थिति बनी हुई है, ऐसे मे केंद्रीय भू जल सर्वेक्षण की टीम ने भी गुरूर तहसील क्षेत्र को रेड जोन की श्रेणी मे रखा है।