बिजनौर: बिजनौर में मिला-जुला देखने को मिला भारत बंद का असर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात
Bijnor, Bijnor | Aug 21, 2024 बिजनौर में भारत बंद के आह्वान पर भारत बंद का असर मिला-जुला देखने को मिला है। कहीं पर पूरी तरह से मार्केट बंद है। तो कई जगह मार्केट पूरी तरह से खुली हुई है। हालांकि कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से एसपी अभिषेक झा के नेतृत्व में डाकखाना चौराहा आदि चौराहो पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। ताकि शांति व्यवस्था कायम रह सके।