बिजनौर: मंडावर क्षेत्र में रामजीवाला किशनपुर मार्ग पर गुलदार दिखाई देने से मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Aug 20, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में रामजीवाला किशनपुर मार्ग पर रास्ते में गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। गुलदार की वीडियो बनाकर राहगीरों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस मामले में स्थानीय किसानों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी है। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने की कवायत में लगी हुई है। जिलेभर में लगातार गुलदार की दहशत बरकरार है।