बिजनौर: जिले में गुलदार से परेशान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | Aug 20, 2024 बिजनौर जिले में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ रहा है गुलदार प्रतिदिन मवेशियों तक से लेकर इंसानों तक पर हमले कर रहा है। इसी बात से नाराज भारतीय किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। और बिजनौर जिले को गुलदार मुक्त करने की मांग उठाई है।