बिजनौर: गांव मोहम्मदपुर देवमल में आंगन में बंधी एक घोड़ी को गुलदार ने बनाया निवाला
Bijnor, Bijnor | Aug 20, 2024 बिजनौर जनपद के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर देवमल में आंगन में बंधी एक घोड़ी को गुलदार ने निवाला बना लिया। मोहल्ले में घोड़ी पर हुए गुलदार के हमले से लोगों में ख़ौफ़ बना हुआ है। घटना की सूचना मोहल्ले वासियो ने वन विभाग की टीम को दी है। वन विभाग की टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। और जल्द ही गुलदार को पकड़ने का दावा कर रही है।