बिजनौर: गांव हादरपुर में मामूली कहा सुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 20, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव हादरपुर में मामूली कहा सुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मामले में एक पक्ष की ओर से नजाकत, मोहम्मद अली, व अन्य एक और व्यक्ति घायल हो गया। तीनों घायलों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है