ललितपुर: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन ललितपुर में मासिक अपराध समीक्षा-गोष्ठी का आयोजन किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा बैठक आहूत की गयी । सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की पारिवारिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके उपरान्त मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई जिसमें पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।