ललितपुर शहर के गोविंद सागर बांध में शुक्रवार रात्रि करीबन 8:00 बजे एक महिला ने आत्महत्या के मकसद से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि आसपास के लोगों द्वारा तत्काल पानी में कूद कर उक्त महिला को पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।