कांके: मोरहाबादी मैदान में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने JSSC कार्यालय घेराव को लेकर प्रेस वार्ता की
Kanke, Ranchi | Dec 14, 2024 मोरहाबादी मैदान में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने JSSC कार्यालय घेराव करने को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि JSSC CGL परीक्षा में काफी गड़बड़ी हुई है, हमारे विरोध करने और मामला कोर्ट में होने के बावजूद इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया।