कांके: तमाड़ के आरहांगा पंचायत में एसपी के नेतृत्व में चलाया गया जागरूकता अभियान
Kanke, Ranchi | Dec 14, 2024 रांची स्थित तमाड़ के आरहांगा पंचायत के विभिन्न गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने अफीम, पोस्ता, गांजा जैसे मादक पदार्थो कि खेती नही करने, उससे होने वाले नुकसान और कानूनी करवाई के बारे में बताया।