सूरजपुर: सूरजपुर में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आज जिला मुख्यालय सूरजपुर में शांति संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 04 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में कुल 1238 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 990 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 248 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।