सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने सफदरगंज अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाए खड़े किए हैं। उन्होंने अस्पताल में भारी पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर कहा कि उन्हें अवैध हिरासत में रखा जा रहा है। गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में आज रविवार को तत्काल सुनवाई की मांग की है, ताकि सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा सके।
गीतांजलि जे. आंगमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पोस्ट कर कहा, 'मेरा सफदरगंज अस्पताल से भरोसा उठ गया है।' उन्होंने कहा, अस्पताल प्रशासन ने सोनम वांगचुक का पोटैशियम लेवल 2.9 बताया था। साथ ही इसे गंभीर और जान का खतरा बनाता लेकिन सार्वजनिक हेल्थ बुलेटिन में वास्तविक संख्या का उल्लेख नहीं किया गया।
#SonamWangchuk #cjp #jantarmantar
Korba, Korba | Jul 19, 2026