बाराहाट: मिर्जापुर गांव में ज़मीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, एक युवक जख्मी
Barahat, Banka | Mar 16, 2026 बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। सोमवार करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है, इसी विवाद के कारण घटना हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। गोलीबारी में एक युवक जख्मी हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया।